मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मनरेगा मजदूर टिफिन वितरण योजना का शुभारंभ किया
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने आज राजधानी के इंडोर स्टेडियम में “मनरेगा मजदूर टिफिन वितरण योजना” का शुभारंभ किया। मजदूर बंधुओ में मुफ्त टिफिन वितरित किये गए। इस योजना के तहत 38 लाख पंजीकृत मजदूरों को मुफ्त टिफिन वितरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और मंत्री आपकी सेवा के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि जनता के लिए काम करना हमारा महत्वपूर्ण कार्य है।