अवैध हुक्का बार चलाने वालो पर की गई ताबड़तोड़ कारवाई
रायपुर।बड़ी खबर है कि राजधानी पुलिस ने देर रात ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों में छापा मारे है । ये कार्रवाई शहर के 15 अलग अलग स्थानों पर की गई है। पुलिस ने इस छापेमारी में हुक्का का सामान जब्त किया गया है।होली और लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर में चल रहे अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों में छापेमारी की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटलों और रेस्टोरेंट में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी आरिफ शेख के निर्देश पर टीम बनाकर शहर के अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में तेलीबांधा थाना एरिया के 8 हुक्काबार, माना थाना क्षेत्र के 2 एवं विधानसभा थाना के 1 हुक्का बार शामिल है।