बड़ी खबर आ रही है सीपत प्लान्ट एन टी पी सी में बड़ा हादसा
बिलासपुर, 5 फ़रवरी 2018। एनटीपीसी के सीपत स्थित पावर प्लांट से बडी खबर आ रही है। खबर है कि प्लांट की बॉयलर का बेस टूटने से नौ मज़दूर विस्फोट के बाद नीचे गिर गए। हादसे में एक मज़दूर गंभीर है। जबकि, आठ अन्य घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मजदूर बॉयलर पर 15 मीटर उंचाई पर काम कर रहे थे।
हादसा प्लांट के युनिट चार मे स्थित चिमनी मेें हुआ, जहाँ अचानक ब्लास्ट हुआ जिसके बाद नौ मज़दूर चिमनी से नीचे गिरे।
घटनाक्रम को लेकर अधिकृत जानकारी फ़िलहाल किसी भी उच्चाधिकारी के पास नही है। जिले के सभी शीर्षस्थ अधिकारियों ने एक समान जवाब देते हुए कहा
“सूचना मिली है, जानकारी ले रहे हैं।”
घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है। एनटीपीसी प्रबंधन भी इस बारे में कुछ बोलने से अभी बच रहा है।