ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग ने नेहरू जी की 129 वी जयंती मनाई
ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग ने नेहरू जी की 129 वी जयंती मनाई
आरंग। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का 129वी जयंती ब्लाक कांग्रेस कमेटी आरंग के तत्वावधान में गाधी भवन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू जी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनों ने नेहरू जी के कार्यो पर अपने- अपने विचार व्यक्त किया एवम उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया ।
भारत के पूर्व प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती के अवसर पर आरंग के एल्डरमैन मंगलमूर्ति अग्रवाल , राजेश्वरी साहू, सदाराम जलछत्री व दीपक चंद्राकर, विष्णु भारद्वाज , लल्ला साहनी, के के चंद्राकर, चंद्रकला साहू, मनोज तंबोली,लक्ष्मी नारायण लोधी, सतीश चंद्राकर, संतोष भारद्वाज, भारती देवांगन, सूरज सोनकर, कन्हैया साहनी, शरद गुप्ता, सजल चंद्राकर,जय डहरिया, सूरज सोनकर,भीम जलछत्री,दिनेश तंबोली,रविन्द्र गुप्ता,राजेश साहू, प्रद्दुमन शर्मा, भरत लोधी, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का आभार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल कादिर, व संचालन मंगलमूर्ति अग्रवाल ने किया।