कांग्रेस का दावा – प्रदेश भर में 30000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी
रायपुर | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को सीडी कांड़ में जेल भेजे जाने के विरोध प्रदेश कांग्रेस के द्वारा जेल भरो आंदोलन किया गया। कांग्रेस के जेल भरों आंदोलन को राज्यव्यापी समर्थन मिला। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रदेश भर में 30000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। प्रदेश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में ट्रेन, बस, कार से जेल भरो आंदोलन में शामिल होने रायपुर आ रहे कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की पुलिस ने जबरिया गिरफ्तार किया।