बीजेपी का दिग्विजय पर बड़ा आरोप कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में जाने से रोकने के लिए खेल खेले जा रहे हैं
भोपाल/गुना । बीजेपी ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा में जाने से रोकने के लिए खेल खेले जा रहे हैं। बीजेपी ने यह भी दावा किया कमलनाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजना चाहते हैं जबकि दिग्विजय इससे नाराज हैं इसलिए वह इस तरह के आरोप लगाकर हड़कंप मचा रहे हैं। राज्य में कांग्रेस को फिलहाल 121 विधायकों का साथ है, वहीं बीजेपी के पास 107 विधायक हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।
दिग्विजय सिंह के करीबी हैं दो विधायक
दिग्विजय सिंह के करीबी बिसाहूलाल सिंह 1980 में पहली बार विधायक चुनकर आए थे। वह अभी तक 5 बार कांग्रेस के विधायक बने हैं। बिसाहूलाल सिंह पूर्ववर्ती दिग्विजय सिंह सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री, ऊर्जा मंत्री और आदिवासी विकास मंत्री रह चुके हैं। बिसाहूलाल मंत्री नहीं बनाए जाने से सीएम कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं। ऐंदल सिंह कंसाना भी दिग्विजय सिंह के बेहद नजदीकी हैं। दिग्विजय सिंह सरकार में बेहद शक्तिशाली मंत्रियों में शामिल थे। कंसाना भी मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं मध्य प्रदेश में सियासी भूचाल के पीछे दिग्विजय सिंह को जिम्मेदार बताए जाने के पीछे दूसरा तर्क कमलनाथ सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का ट्वीट है। कांग्रेस सरकार में उमंग सिंघार ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘माननीय कमलनाथ की सरकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह राज्यसभा में जाने की लड़ाई है, बाकी आप सब समझदार हैं।’ कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार के इस ट्वीट से उन अटकलों को बल मिला है जिसमें कहा जा रहा है कि यह पूरा सियासी नाटक दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा जाने के लिए है।