केन्द्र सरकार के 100 दिन पुरे होने पर केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने की प्रेस कांफ्रेंस
रायपुर | केन्द्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर रायपुर में केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत की प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने कहा कि 100 दिनों में भारत सरकार ने देश और दुनिया में जो काम किए हैं, उसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। आर्टिकल 370 खत्म करने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए यह फैसला किया गया है। अब वहां भारत का कानून और केंद्र सरकार की योजनाएं लागू होंगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इसका विरोध किया तो उसे किसी दूसरे देश से मदद नहीं मिली। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए समर्पित है। किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को लेकर काम किया गया है।