बडी खबर: पत्रकार आज से करेँगे आन्दोलन, पत्रकार कमल शुक्ला से हुई मारपीट से नाराज है प्रदेश भर के पत्रकार
रायपुर। पत्रकार कमल शुक्ला पर हुये जानलेवा हमले पर न्याय ना मिलने की वजह से अब पत्रकारो का आक्रोश अन्दोलन की ओर रुख कर लिया है। प्रदेशभर के पत्रकार कमल शुक्ला पर हुये जानलेवा हमले पर अभी तक सरकार के द्वारा कोई कार्यवाही ना होने के कारण अक्रोशित हो उठे है। विभिनन जिलो के साथ साथ आज गांधी जयंती के अवसर पर गाँधी मैदान रायपुर से पत्रकारो के दोपहर 12 बजे से आंदोलन प्रारम्भ होने की खबर है।
पीडित पत्रकार कमल शुक्ला ने वीडियो जारी कर रायपुर के कुछ पत्रकारो को दलाली मे लिप्त होना बताया जिसमे रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे दामू आम्बेदारे का भी नाम लिया जा रहा है।
हालाकि दामू का कार्यकाल खत्म हो चुका है।। प्रेस क्लब मे चुनाव ना हो पाने की वजह से दामू को अभी भी अध्यक्ष माना जा रहा है।। वही जादातार पत्रकार अब दामू को अध्यक्ष मानने से इन्कार कर रहे हैं। दामू पर आरोप है की वे अध्यक्ष पद पर बने रहने के लिये प्रेस क्लब मे चुनाव नही होने दे रहे हैं।
दामू से इस कार्य मे सम्मिलित होने से पत्रकरो मे नाराजगी है। वही अब दामू आम्बेदारे पर दलाली का आरोप लग रहा है। यह आरोप खुद कमल शुक्ला ने लगाया है।कमल शुक्ला ने vedio मे यहा भी कहा है की दामू अम्बेदारे हमे अपने हाल मे छोड़ दे।।।
बहरहाल 12 बजे गांधी मैदान मे सैकडो पत्रकारों की एकत्रित होने की सम्भावना है। जो सीएम हाऊस मार्च कर ज्ञापन सौनगे ।